किसानों को बड़ी राहत: चार गुना मुआवजे पर किसान मोर्चा ने CM का किया अभिनंदन
भोपाल में भाजपा किसान मोर्चे ने ग्रामीण कृषि भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा बढ़ाने के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार कार्यक्रम किया। नेताओं ने इसे किसानों के हित में बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया।
भोपाल: राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर गुरुवार को ग्रामीण कृषि भूमि के अधिग्रहण पर मुआवजे को चार गुना बढ़ाने के कैबिनेट निर्णय के स्वागत में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति धन्यवाद करते हुए फैसले को किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम बताया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा और दक्षिण पश्चिम विधायक भगवान दास सबनानी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

चार गुना मुआवजे से किसानों में खुशी
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कृषि भूमि अर्जन पर चार गुना मुआवजा देने के निर्णय से प्रदेश के किसान खुश हैं। इससे किसानों की चिंता कम होगी और विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।
लंबे समय की मांग हुई पूरी
उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही किसानों की मांग पूरी होने पर प्रदेशभर में किसान संगठन एकत्र होकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने सोयाबीन, गेहूं, कृषि यंत्रों पर अनुदान और सिंचाई योजनाओं जैसे प्रयासों को किसानों के हित में बताया।
sanjay patidar 
