भोपाल में NEET परीक्षा क्लियर कर MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला
भोपाल में NEET परीक्षा क्लियर कर MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. नीट क्वालिफाई छात्रों से काउंसलिंग और एडमिशन के नाम पर ठगी की गई है
भोपाल में NEET परीक्षा क्लियर कर MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. नीट क्वालिफाई छात्रों से काउंसलिंग और एडमिशन के नाम पर ठगी की गई है. ठगों ने साइट के जरिए नीट क्लियर करने वालो का नंबर निकालकर उनसे कॉन्ट्रेक्ट किया जाता था. इतना ही नहीं ठग स्टूडेंट के घरवालों से बात कर उनके बेटे को अच्छे कॉलेज में एडमिशन कराने का लालच भी देते थे.
स्टूडेंट्स से वसूला जाता था दोगुना पैसा
ठग छात्रों से फीस के नाम पर लूट करते थे उदाहरण के लिए अगर फीस 3 लाख होती थी तो दो गुना 6-6 लाख रूपए तक वसूलते थे. ठगों ने भोपाल के आकृति इको सिटी में है MBBS वाला के नाम से ऑफिस बनाया था. अब लुटे पैरेंट्स और छात्र कई दिनों से ऑफिस का चक्कर काट रहे हैं. लेकिन उन्हें यहां कोई नहीं मिल रहा है. ऑफिस ज्यादातर खाली रहता है. कॉल करने पर ऑफिस के लोग बाहर होने का बहाना बनाते हैं.
पुलिस को क्या पता चला?
पुलिस की जांच में जो ठगों के नाम का पता चल गया है. मो.समीर, सैफ और नीतेश राजपूत बताए जा रहे हैं एमबीबीएस वाला के संचालक. पीड़ित परिवारों ने कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर को दिया आवेदन, पैसे वापस दिलाने की मांग की. इतना ही नहीं ठगों ने मध्य प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के लोगों को भी शिकार बनाया है. पीड़ित महाराष्ट्र के जलगांव से भी पैसे लेने पहुंच रहे हैं.
shivendra 
