Bhopal News: कांग्रेस नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, निर्वाचन आयोग पर लगाया फर्जी मतदाता सूची तैयार करने का आरोप
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, PCC प्रभारी हरीश चौधरी, PCC चीफ जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, PCC प्रभारी हरीश चौधरी, PCC चीफ जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. ये बैठक करीब 3.30 घंटे तक चली. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी और मतदाता सूची को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए.
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि SIR (Special Summary Revision) के दौरान 60–70 लोगों की मौत के बावजूद सही डेटा नहीं अपडेट किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग फर्जी डेटा प्रदान कर रहा है और गणना पत्रक आज भी नहीं बांटे गए. महाराष्ट्र की 2003 की सूची नहीं खुल रही और कई मामलों में हमारे विधायक का नाम पास के विधानसभा में दिखाई दे रहा.
कई मजदूर साथी मतदाता पत्रक भरना नहीं जानते, जबकि करोंद में 108 लोगों के नाम केवल दो कमरे में दर्ज हैं, और वहां के BLO पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के दबाव में निर्वाचन आयोग काम कर रहा है.
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान
उन्होंने कहा कि 2003 की सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन अब पूरी जिम्मेदारी जनता पर छोड़ दी गई है. 2020 से 2025 के बीच जोड़े गए नामों की सत्यता पर जांच होनी चाहिए, और 10 से अधिक मतदाता वाले घरों का रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा वेरिफिकेशन जरूरी है. दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि BLO को ईमानदारी से मतदाता सूची तैयार करनी चाहिए और यह काम BJP को बचाने के लिए नहीं किया जाएगा।
shivendra 
