MP में ED की बड़ी कार्रवाई,आय से अधिक संपत्ति मामले में 2 पूर्व अफसरों पर गिरी गाज

MP में ED की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति मामले में 2 पूर्व अफसरों पर गिरी गाज, करोड़ों की संपत्ति अटैच

MP में ED की बड़ी कार्रवाई,आय से अधिक संपत्ति मामले में 2 पूर्व अफसरों पर गिरी गाज

भोपाल: आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश के दो पूर्व अधिकारियों की ₹85 करोड़ से अधिक की संपत्तियां कुर्क (अटैच) कर ली हैं। कार्रवाई भ्रष्टाचार और अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की चल रही जांच के तहत की गई है।

2 पूर्व अफसरों पर गिरी गाज

पहली कार्रवाई में ED ने आलीराजपुर के पूर्व जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया की 18 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच कर ली। वहीं दूसरी कार्रवाई PWD के पूर्व इंजीनियर-इन-चीफ (ENC) गोविंद प्रसाद मेहरा के खिलाफ की गई। ED ने पूर्व जिला आबकारी अधिकारी की 18.20 करोड़ की संपत्ति को अस्थायी तौर पर अटैच किया है।

आय से अधिक संपत्ति का आरोप

दोनों अधिकारियों पर आय से कहीं अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप है मामला काफी समय से जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में था।  ED ने वित्तीय दस्तावेजों, संपत्तियों और लेन-देन की जांच के बाद यह कदम उठाया गया है।

करोड़ों की संपत्ति अटैच

ED ने PWD के पूर्व चीफ इंजीनियर गोविंद प्रसाद मेहरा की 67.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है। इसमें 72 एकड़ में फैला एक आलीशान फार्महाउस भी शामिल है। जांच एजेंसी के मुताबिक ये संपत्तियां चल रही जांच के दायरे में हैं। इससे पहले ED ने पूर्व जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया की कुल 18.20 करोड़ की संपत्ति अटैच की है।

कार्रवाई से मचा हड़कंप

इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है. इस मामले को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। ED ने कहा है कि अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।