MP Cabinet Meeting: जगदीशपुर में CM डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, UCC के फाइनल ड्राफ्ट पर लगेगी मुहर?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में मोहन कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। कैबिनेट के सामने समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट रखा गया।

MP Cabinet Meeting: जगदीशपुर में CM डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, UCC के फाइनल ड्राफ्ट पर लगेगी मुहर?
google

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल के ऐतिहासिक जगदीशपुर में आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। पूरे प्रदेश की नजर इस बैठक पर थी, क्योंकि इसमें समान नागरिक संहिता (UCC) के फाइनल ड्राफ्ट पर चर्चा हुई। बैठक में UCC के फाइनल ड्राफ्ट को मंजूरी दिए जाने पर भी चर्चा हुई।

कैबिनेट की हरी झंडी मिलने के बाद इस विधेयक को 20 जुलाई से शुरू हुए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। विधानसभा से पारित होने और आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रदेश में UCC लागू हो सकेगा।

UCC के तहत राज्य में विवाह, तलाक और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े नए नियमों पर भी फैसला लिया जा सकता है। प्रस्ताव के अनुसार सभी समुदायों के लिए एक समय में केवल एक ही विवाह मान्य होगा और विवाह व तलाक का पंजीयन अनिवार्य किया जा सकता है।

UPDATED: 01:37 PM जगदीशपुर कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी दे रहे CM डॉ. मोहन यादव, प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

UPDATED: 01:09PM जगदीशपुर में सजी प्रदर्शनी का CM डॉ. यादव ने किया शुभारंभ, स्टॉलों का किया अवलोकन

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा-

"भोपाल पुरातन संस्कृति का एक केंद्र रही है। जगदीशपुर के इतिहास को धुंधला करने का प्रयास किया गया। परमार राजवंश के साथ भी भोपाल का अतीत जुड़ा हुआ है। आज हम यहां आए हैं। सनातन संस्कृति की धरोहर के रूप में इस स्थान का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। इसका गोंड साम्राज्य से भी पुराना नाता है।"

"इस स्थान से इतिहास का एक काला अध्याय भी जुड़ा है। रानी कमलापति ने अद्भुत साहस दिखाया था। अफगान सरदार दोस्त मोहम्मद खान से जुड़ी घटनाएं भी इस इतिहास का हिस्सा हैं।"

जगदीशपुर का ऐतिहासिक महत्व

भोपाल से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित जगदीशपुर का इतिहास 300 साल से भी ज्यादा पुराना है। कभी इसे इस्लाम नगर के नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश सरकार ने फरवरी 2023 में इसका नाम बदलकर फिर से इसका मूल नाम ‘जगदीशपुर’ कर दिया।

जगदीशपुर का इतिहास गोंड और राजपूत काल से जुड़ा हुआ है। 15वीं से 17वीं सदी के बीच यह क्षेत्र गोंड शासकों और बाद में देवड़ा राजपूतों के अधीन रहा।

इतिहास के अनुसार, अफगान मूल के शासक दोस्त मोहम्मद खान ने यहां अपना प्रभाव बढ़ाया। कहा जाता है कि उन्होंने राजपूत शासक के साथ मित्रता का दिखावा कर एक दावत में छल किया, जिसमें राजा और उनके सैनिकों की हत्या कर दी गई। इस घटना को क्षेत्र के इतिहास में एक बड़ी घटना के रूप में याद किया जाता है।

इसके बाद दोस्त मोहम्मद खान ने जगदीशपुर का नाम बदलकर ‘इस्लाम नगर’ कर दिया और वर्ष 1715 से 1724 तक इसे अपनी राजधानी बनाया।

आज यही ऐतिहासिक जगदीशपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक का केंद्र बना है, जहां UCC समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

UPDATED: 12:16PM UCC पर शुरू हुई कैबिनेट बैठक

UPDATED: 11:48AM जगदीशपुर में होने वाली मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मुख्यमंत्री निवास पर CM डॉ. मोहन यादव ने मंत्रीगण के साथ की चर्चा।

UPDATED: 11:38AM जगदीशपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे मंत्रीगण का ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान माहौल उत्साह और उमंग से भरा नजर आया।

UPDATED: 11:07AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ई-बस से जगदीशपुर रवाना

UPDATED: 10:22 AM

CM समेत सभी मंत्री इलेक्ट्रिक बस से पहुंचेंगे जगदीशपुर

आज होने वाली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री और सभी मंत्री एक खास पहल करेंगे। मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री अपने सरकारी वाहन, सुरक्षा काफिला (पायलट और फॉलो वाहन आदि) सीएम हाउस में ही छोड़कर इलेक्ट्रिक बसों से कैबिनेट बैठक स्थल पहुंचेंगे।

सभी मंत्री और उनका स्टाफ सुबह 10 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे, जहां से तीन इलेक्ट्रिक बसों के जरिए वे एक साथ बैठक स्थल के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मंत्रियों के निजी वाहन, पायलट और फॉलो वाहन जैसी सुविधाएं सीएम हाउस में ही रहेंगी।

इसी तरह कैबिनेट बैठक में शामिल होने वाले वरिष्ठ अधिकारी भी अपने वाहन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छोड़कर सुबह 10 बजे वहां पहुंचेंगे और इलेक्ट्रिक बस से सामूहिक रूप से बैठक स्थल जाएंगे।

इस पहल का उद्देश्य ईंधन और सरकारी संसाधनों की बचत करना है। साथ ही यह सरकार की सादगी, मितव्ययिता और जनता के धन के सही इस्तेमाल की सोच को भी दर्शाता है।

UPDATED: 9:58AM

जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक की तैयारियां तेज, लगाए गए CM मोहन यादव और PM मोदी के होर्डिंग-बैनर

जगदीशपुर से पहले इन ऐतिहासिक जगहों पर हो चुकी है बैठक

इससे पहले जबलपुर के शक्ति भवन और दमोह के सिंग्रामपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती के सम्मान में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई थी। साथ ही लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के 300वें जयंती वर्ष पर इंदौर के राजवाड़ा में, पचमढ़ी के राजभवन में राजा भभूत सिंह के शौर्य को समर्पित, खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर और बड़वानी जिले के जनजातीय बहुल क्षेत्र भीलट बाबा देवस्थल नागलवाड़ी में भी बैठक हो चुकी है।

आज कैबिनेट में इन विधेयकों को मिल सकती है मंजूरी

  • यूसीसी
  • मप्र राजमार्ग (संशोधन) विधेयक, 2026
  • निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2026
  • मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विवि (संशोधन) विधेयक, 2026
  • जबलपुर में एक विवि था। इसे दो भागों में बांटा जा रहा है
  • मप्र निरसन विधेयक, 2026
  • मप्र समान नागरिक संहिता विधेयक, 2026
  • फायर एक्ट
  • मप्र धनवंतरी स्वास्थ्य विवि विधेयक
  • ईज ऑफ डूइंग बिजनेस
  • मप्र श्रम संहिता, 2026