भोपाल में आज इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल

भोपाल में आज मेंटेनेंस के चलते कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जेल हिल्स, गांधी नगर, गोविंदपुरा, दानिशकुंज, वल्लभ नगर सहित कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी।

भोपाल में आज इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल
google

आज भोपाल के कुछ इलाकों में बिजली कुछ समय के लिए गुल रहेगी। जानिए आपके इलाके में किस समय बिजली जा सकती है।

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक: जेल हिल्स

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: सिद्धी समृद्धि हाइट्स, दानिशकुंज 2, 3 और 4

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: सागर स्टेट, निजामुद्दीन कॉलोनी, सुख सागर कॉलोनी, रीगल स्टेट, सागर बंगले, सचितानंद नगर, बीडीए, बंजारा बस्ती और गोविंदपुरा

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: गांधी नगर, आसाराम चौराहा, अर्जुन वार्ड, धाकड़ चौराहा, प्रताप वार्ड, ब्लेयर कॉलोनी फेज 1 और 2, लेक पर्ल स्प्रिंग

सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक: विट्ठन मार्केट, ई-5, अपेक्स बैंक कॉलोनी

दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक: वल्लभ नगर, ओम नगर और भीम नगर