मां की पीठ पर बंधा था 8 साल का बेटा, नदी के गहरे पानी में डूबे; बेटे ने तोड़ा दम,मां ICU में भर्ती
8 year old son drowned river : मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह खेत जाते समय नदी पार कर रही मां अपने 8 वर्षीय बेटे के साथ गहरे पानी में डूब गई। हादसे में बच्चे की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
8 year old son drowned river : मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खेत जाते समय नदी पार कर रही मां अपने 8 वर्षीय बेटे के साथ गहरे पानी में डूब गई। हादसे में बच्चे की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला का उपचार अस्पताल के ICU में जारी है।
नदी पार करने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, ग्राम भरौली निवासी सबीना पटेल (40), पति वीरेंद्र पटेल मंगलवार सुबह अपने 8 वर्षीय बेटे सौरभ पटेल को साथ लेकर खेत की ओर जा रही थीं। खेत के पास टमस नदी पड़ती है। बताया गया कि नदी पार करने के दौरान महिला ने अपने बेटे को पीठ पर बांध रखा था। नदी के बीच पहुंचने पर अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
8 वर्षीय मासूस ने तोड़ा दम
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने दोनों को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल मैहर लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे का उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान 8 वर्षीय सौरभ पटेल ने दम तोड़ दिया।
मां की हालत नाजुक
वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल मां सबीना पटेल की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
परिजन लक्ष्मण प्रसाद पटेल ने बताया कि सबीना अपने बेटे को पीठ पर बांधकर नदी पार कर रही थीं। इसी दौरान नदी के गहरे पानी में दोनों डूब गए। हादसे में उनके नाती सौरभ की मौत हो गई, जबकि बहू का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गांव में मातम का माहौल
घटना की सूचना मिलने पर अमदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।
Anjali 
