हरदा: 50 एकड़ गेहूं की फसल में आग, जांच में जुटी पुलिस
खिरकिया के छीपाबड़ में 50 एकड़ गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई, जिससे पूरी फसल जलकर खाक हो गई। घटना की जांच के लिए पुलिस और प्रशासन जुट गए हैं।
खिरकिया के छीपाबड़ में 50 एकड़ में लगी गेहूं की फसल में आग लग गई। घटना 9 मार्च की है, जब हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे के पास के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग लगने से खेत में करीब 50 एकड़ लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।
सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड, छीपाबड़ पुलिस और प्रशासन को खबर दी गई। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने में काफी समय लग गया। खेत में आग कैसे लगी, इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


