स्पेन ने 16 साल बाद जीता FIFA World Cup, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने 2026 FIFA World Cup फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में 90 मिनट तक स्कोर बराबर रहा, लेकिन एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में फेरान टोरेस के गोल ने स्पेन को चैंपियन बना दिया।

स्पेन ने 16 साल बाद जीता FIFA World Cup, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
google

16 साल के बाद आखिरकार स्पेन ने फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर जीत हासिल की। इससे पहले साल 2010 में स्पेन ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। उस समय स्पेन ने नीदरलैंड को 1-0 से हराया था।

अर्जेंटीना और स्पेन के बीच यह मुकाबला 2026 का फाइनल मैच था, जो न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी (मेटलाइफ) स्टेडियम में खेला गया। निर्धारित समय 90 मिनट के फुल टाइम तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया। इसके बाद स्पेन के फॉरवर्ड फेरान टोरेस (Ferran Torres) ने मैच के 106वें मिनट में शानदार गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

मैच 90 मिनट तक बराबरी पर रहा, क्योंकि अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज थे। पूरे मैच के दौरान स्पेन अटैक करता रहा। लामिन यमाल, ओयारजाबाल, पेड्री और निको विलियम्स ने जमकर शॉट्स मारे, लेकिन मार्टिनेज ने खुद को गेंद और गोलपोस्ट के बीच खड़ा कर दिया, जिससे गोल नहीं हो पा रहा था।

लेकिन आखिर के एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन ने बाजी मार ली और 2022 के विजेता अर्जेंटीना को हरा दिया। यह मैच एक तरह से दो पीढ़ियों का मुकाबला भी था। एक तरफ 39 साल के लियोनेल मेसी थे, वहीं दूसरी तरफ 20 साल के लामिन यमाल।

लोगों को मेसी से उम्मीद थी कि वे एक बार फिर कमाल दिखाएंगे, लेकिन स्पेन की मिडफील्ड और डिफेंस ने उन्हें खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया।