घरेलू विवाद में मां ने बच्चों और पति संग खाया जहर

सतना के रामपुर बघेलान में घरेलू विवाद के बाद एक माँ ने अपने पति और दो बच्चों सहित खुद जहर खा लिया, जिसमें बड़े बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वर्तमान में पति-पत्नी और उनके छोटे बेटे की हालत गंभीर है, जिनका उपचार रीवा के संजय गांधी अस्पताल में जारी है।

घरेलू विवाद में मां ने बच्चों और पति संग खाया जहर
google

सतना के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में एक मां ने खाने में जहर मिलाकर अपने बच्चों को खिला दिया, खुद खाया और फिर अपने पति को भी खिला दिया। जानकारी मिलते ही तुरंत सभी को संजय गांधी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, लेकिन इस बीच एक बच्चे की मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि बीती रात शाम तकरीबन 7:00 बजे उनके छोटे बच्चे ने पड़ोसी को आकर घटना की जानकारी दी। जब लोग अंदर पहुंचे तो कुंदन शर्मा, उसकी पत्नी ज्योति शर्मा सहित उसका पुत्र आकाश शर्मा और 3 वर्षीय पुत्र अभिषेक शर्मा अचेत हालत में पड़े हुए थे।

जहर खाने की जानकारी होने के चलते तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इस दौरान बड़े बेटे आकाश शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी सहित छोटे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच किसी निजी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। लेकिन इस पूरी घटना के संबंध में पीड़ित बच्चे ने बताया था कि दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद खाने में मां ने जहर मिलाया और उसे खिलाने के साथ-साथ खुद खा लिया, इस दौरान कुंदन ने भी जहर का सेवन कर लिया।

हालांकि पूरी घटना को लेकर अभी पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल अभी भी परिवार के तीन लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।