Satna News : सतना जिला अस्पताल में फिर बाइक लेकर घुसा युवक, गार्ड के शोर मचाने पर रोका

Satna News : मुख्य गेट से अंदर पहुंचा बाइक सवार, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला

Satna News : सतना जिला अस्पताल में फिर बाइक लेकर घुसा युवक, गार्ड के शोर मचाने पर रोका

Satna News : सतना। जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बाइक लेकर अंदर घुसने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बुधवार रात एक युवक बाइक लेकर अस्पताल के मुख्य गेट से अंदर ओपीडी तक घुस गया। गनीमत रही कि वहां मौजूद गार्ड ने शोर मचा दिया, जिसके बाद मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को मुख्य गेट के पास ही रोक लिया और उसे बाहर ले गए।

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

जिला अस्पताल में बाइक लेकर घुसने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक युवक बाइक लेकर अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच गया था। इतना ही नहीं, एक रिक्शा चालक मरीज को रिक्शे में बैठाकर सर्जिकल वार्ड के सामने तक पहुंच गया था। 

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की लगातार आवाजाही रहती है। ऐसे में वाहनों का भवन के अंदर पहुंचना हादसे का कारण बन सकता है। इसके बावजूद मुख्य गेट पर वाहनों की आवाजाही रोकने के इंतजाम प्रभावी नजर नहीं आ रहे हैं।