रीवा में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक युवक घायल

रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत साईं मंदिर के सामने दो पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

रीवा में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक युवक घायल
google

रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। खबर है कि दो पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक युवक ठेले पर डंडे बरसाता नजर आ रहा है। जैसे ही वह डंडे मारकर जाने लगता है, तभी पीछे से दूसरा युवक आता है और उसके सिर पर डंडे से वार कर देता है।

हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि ठेले पर लाठी मारने वाला युवक नशे में था और तोड़फोड़ कर रहा था। तभी ठेला व्यापारी गुस्से में आया और युवक की डंडे से पिटाई करने लगा, जिसके बाद युवक बेहोश हो गया।