भोपाल पुलिस कमिश्नरेट का तीसरा ISO सर्टिफाइड थाना बना रातीबड़
रातीबड़ बना भोपाल पुलिस कमिश्नरेट का तीसरा ISO 9001:2015 सर्टिफाइड थाना
भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाला थाना रातीबड़ अब ISO 9001:2015 प्रमाणित थाना बन गया है। ISO टीम द्वारा किए गए मूल्यांकन में गुणवत्ता और मानकों पर खरा उतरने के बाद थाना रातीबड़ को इस प्रतिष्ठित प्रमाणन के लिए चुना गया।
शनिवार, 19 अप्रैल 2026 को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में थाना रातीबड़ को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही यह भोपाल पुलिस कमिश्नरेट का तीसरा ISO प्रमाणित थाना बन गया है। इससे पहले थाना मिसरोद और महिला थाना को भी यह प्रमाणन मिल चुका है।

इस उपलब्धि पर पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने थाना रातीबड़ के समस्त स्टाफ को बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के बाद पुलिस अधिकारियों ने थाना परिसर में पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर मोनिका शुक्ला, एडिशनल कमिश्नर अवधेश गोस्वामी, डीआईजी रियाज इकबाल, डिप्टी कमिश्नर अखिल पटेल, ISO प्रतिनिधि योगेन्द्र द्विवेदी, एसीपी दीपक नायक, एसीपी अंकिता खातरकर, थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा सहित ISO टीम और थाना स्टाफ उपस्थित रहे।
Varsha Shrivastava 
