भोपाल: सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैंसर अस्पताल में पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव का हाल जाना, होली की दी शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल स्थित जवाहर लाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल पहुंचे.

भोपाल: सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैंसर अस्पताल में पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव का हाल जाना, होली की दी शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भोपाल स्थित जवाहर लाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल पहुंचे. यहां उन्होंने अस्पताल में उपचाररत बीजेपी के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव का हालचाल जाना. मुख्यमंत्री ने बताया कि राव राजकुमार सिंह कैंसर के कारण भर्ती हैं और उनकी स्थिति गंभीर है. सीएम ने कहा, “आज मैं कैंसर हॉस्पिटल में आया हूं। राव राजकुमार सिंह जी यहां एडमिट हैं। मैंने बाबा महाकाल से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।”

होली और भगोरिया पर्व की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि बसंत का यह मौसम सबके लिए शुभ और फलदायी हो। उन्होंने बताया कि आज भगोरिया पर्व का आखिरी दिन है और वे बड़वानी जिले के निमाड़ अंचल में आदिवासी भाई-बहनों के बीच त्योहार मनाने जा रहे हैं।

बड़वानी में पहली बार कृषि कैबिनेट

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष को ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित किया है. इसी क्रम में पहली बार बड़वानी में कृषि कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है. उन्होंने बताया कि सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. किसानों के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं. भवंतर योजना में सोयाबीन के साथ अब सरसों को भी जोड़ा जाएगा.

उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा.

मध्य प्रदेश दलहन और तिलहन उत्पादन का फुल बास्केट है. परीक्षार्थियों को संदेश. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बच्चों की परीक्षाओं का समय है, ऐसे में सभी विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य और पढ़ाई पर ध्यान दें.

ईरान में फंसे प्रदेशवासियों पर सरकार की नजर

ईरान में फंसे मध्यप्रदेश के लोगों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कई परिवारों से बातचीत हुई है. राज्य सरकार भारत सरकार के साथ समन्वय कर हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी हालत में प्रदेश के नागरिकों को कष्ट नहीं होने दिया जाएगा.