मऊगंज: लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित, ऑडिट न कराने और अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई

मऊगंज में ग्राम पंचायत डगडौआ नंबर-1 की सचिव ऊषा चतुर्वेदी को ऑडिट न कराने और लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ ने तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की और शासकीय लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है।

मऊगंज: लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित, ऑडिट न कराने और अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई
google

रिपोर्टर- राजेंद्र पयासी

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने जनपद पंचायत मऊगंज की ग्राम पंचायत डगडौआ नंबर-1 की सचिव ऊषा चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, सचिव पर ग्राम पंचायत का ऑडिट न कराने, पंचायत कार्यालय से लगातार नदारद रहने तथा सचिवीय कार्य अपने पुत्र के माध्यम से संपादित कराने के गंभीर आरोप थे। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि में श्रीमती चतुर्वेदी का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय मऊगंज नियत किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।गौरतलब है कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया था। सीईओ श्री गुर्जर ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।