जमीन विवाद में महिला को छत से फेंकने का आरोप, वीडियो वायरल
मैहर नादन थाना अंतर्गत ग्राम जरियारी के सिगटाहा टोला में जमीन विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब एक महिला को छत से नीचे फेंकने का आरोप सामने आया। घटना शनिवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

