Jasmine Sandlas ने लाइव कॉन्सर्ट में किया मंगेतर Shekhar Chaudhary का खुलासा, स्टेज पर किया रोमांटिक हग

पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने मंगेतर शेखर चौधरी को पहली बार दुनिया के सामने इंट्रोड्यूस कर सभी फैंस को सरप्राइज दिया। स्टेज पर दोनों के रोमांटिक मोमेंट, डांस और फायरवर्क्स ने इस खास पल को यादगार बना दिया।

Jasmine Sandlas ने लाइव कॉन्सर्ट में किया मंगेतर Shekhar Chaudhary का खुलासा, स्टेज पर किया रोमांटिक हग
google

पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सभी फैंस को चौंका दिया। स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस के बीच जैस्मिन ने अपने मंगेतर को सबके सामने सार्वजनिक करते हुए कहा, "आई हैव अ लिटिल सीक्रेट... अ लिटिल, मैसिव सीक्रेट।" यानी, "मेरे पास एक छोटा सा राज है... मेरे पास एक बहुत बड़ा राज है।"

ये बोलने के बाद उन्होंने अपने हाथ की अंगूठी दिखाई और कहा, "कैन यू से शेखर? कैन यू से शेखर? कैन यू से चौधरी साहब?" ये सुनते ही पूरा स्टेडियम तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। उन्होंने बताया कि वो शख्स उनके मंगेतर हैं।

जैस्मिन ने कहा, "मैंने बुला लिया स्टेज पे... दिस इज अ मैन हू पुट अ रिंग ऑन इट। दिस इज माय मैन, एवरीबडी।" यानी, "ये वही शख्स हैं जिन्होंने मुझे अंगूठी पहनाई है। आप सभी जान लीजिए, यही मेरे जीवनसाथी हैं।"

इसके बाद फिल्मी स्टाइल में उन्होंने शेखर को दौड़कर गले लगा लिया। शेखर ने उन्हें प्यार से अपनी बाहों में उठा लिया, जिससे पूरा माहौल रोमांटिक हो गया। कपल ने रोमांटिक पंजाबी गाने पर डांस भी किया। फायरवर्क्स और हजारों फैंस की हूटिंग ने इस पल को और भी यादगार बना दिया।