Indore: Shishukunj School को खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर नोटिस, 14 दिन में सुधार रिपोर्ट देने के निर्देश
Indore के Shishukunj School में 150 बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला: जांच में दाल, तेल और आइसक्रीम की गुणवत्ता मिली खराब
Indore। Shishukunj School में 20 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दौरान भोजन करने के बाद करीब 150 बच्चों के पेट दर्द, उल्टी और दस्त से बीमार होने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की है, जिसमें स्कूल द्वारा उपयोग की जा रही डाल, सोयाबीन ऑयल और आइसक्रीम की गुणवत्ता निम्न स्तर की बताई है।

घटना के अगले ही दिन स्कूल की मेस और कैंटीन की जांच कराई गई, थी जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं थी। इसके बाद Shishukunj Educational Society को स्वच्छता मानकों का गंभीर उल्लंघन मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा-32 के तहत संस्थान को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है।

जांच में सामने आया कि खाद्य निर्माण क्षेत्र की खिड़कियां सुरक्षित नहीं थीं, रॉ मैटेरियल का भंडारण अव्यवस्थित था और एक्सपायरी खाद्य सामग्री भी रखी गई थी। गुणवत्ता जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी, फूड ग्रेड सामग्री के स्थान पर एल्यूमिनियम के बर्तनों का उपयोग हो रहा था और इस्तेमाल किया हुआ कुकिंग ऑयल भी मिला।

डीप फ्रीजर में तापमान नियंत्रण व्यवस्था नहीं थी, फूड हैंडलर्स एप्रन और ग्लव्स के बिना काम करते पाए गए और पानी की एनएबीएल प्रमाणित जांच रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड भी अधूरा मिला। जांच के दौरान लिए गए 23 खाद्य नमूनों में से ड्रिंकिंग वाटर, सोयाबीन तेल, ब्रियो नमकीन, तुअर दाल और अमूल स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम सहित 5 नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिसके आधार पर संस्थान को नोटिस जारी किया गया है।

इस मामले में कलेक्टर Shivam Verma ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्कूलों, छात्रावासों और शैक्षणिक संस्थानों की मेस सहित कैंटीनों की लगातार जांच जारी रहेगी। उन्होंने संस्थान को 14 दिनों के भीतर सभी कमियां दूर कर अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक सुधार नहीं होने पर लाइसेंस निलंबित करने सहित सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Varsha Shrivastava 
