11 अगस्त को कांग्रेस PAC की बैठक, संगठन और विपक्ष की रणनीति पर होगा मंथन
कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक 11 अगस्त को, जनहित के मुद्दों पर बनेगी नई रणनीति
Bhopal। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी Mukesh Nayak ने बताया कि कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की महत्वपूर्ण बैठक 11 अगस्त को आयोजित होगी। बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, CWC सदस्य और प्रदेश प्रभारी शामिल होंगे। इस दौरान संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Mukesh Nayak ने कहा कि बैठक में प्रदेश में विपक्ष की भूमिका को और मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। जिला और विधानसभा प्रभारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी और गांव से लेकर राजधानी तक जनहित और स्थानीय मुद्दों की पहचान कर उन्हें प्रभावी ढंग से उठाने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर अभियान चलाकर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी।

उन्होंने भाजपा पर सहकारी आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari सरकार के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं, इसलिए उन्हें दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार PCC चीफ की आवाज़ दबाना चाहती है, लेकिन पार्टी ऐसा होने नहीं देगी। मुकेश नायक ने कहा कि कांग्रेस इंदौर को विशेष फोकस में रखकर संगठन को और मजबूत करेगी तथा अपनी राजनीतिक क्षमता को सीमित करने की किसी भी कोशिश का जवाब देगी।
Varsha Shrivastava 
