CM डॉ. मोहन यादव का धार दौरा: भोजशाला में मां वाग्देवी के करेंगे दर्शन, क्षेत्र को देंगे विकास कार्यों की सौगात
धार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम: भोजशाला पूजन, जनसभा और देवी सागर तालाब में करेंगे श्रमदान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम ऐतिहासिक भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन करेंगे और मोतीबाग चौक पर आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही सीएम देवी सागर तालाब में जल संरक्षण का संदेश देते हुए श्रमदान भी करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
सीएम के धार दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- सुबह 11:35 से 12:30 बजे: मुख्यमंत्री भोपाल के स्टेट हैंगर से रवाना होकर धार के डीआरपी लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे।
- दोपहर 12:45 से 01:15 बजे: मुख्यमंत्री ऐतिहासिक भोजशाला पहुंचकर मां वाग्देवी के दर्शन और पूजन करेंगे। साथ ही सीएम यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 01:20 से 02:25 बजे: मोतीबाग चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। साथ ही, योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए जाएंगे।
- दोपहर 02:30 से 02:50 बजे: मुख्यमंत्री देवी सागर तालाब पहुंचेंगे। यहां सीएम 'जल गंगा संवर्धन अभियान' और 'गंगा दशहरा' कार्यक्रम के तहत श्रमदान करेंगे और जल संरक्षण का संदेश देंगे।
- दोपहर 03:00 बजे: मुख्यमंत्री डीआरपी लाइन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर के लिए रवाना होंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कई रूट किए गए डायवर्ट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को देखते हुए धार पुलिस ने शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। शहर में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है और कुछ क्षेत्रों को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। प्रमुख मार्गों पर भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और परेशानी से बचने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
Varsha Shrivastava 
