अभिजीत दीपके के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर CJP का विरोध प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके के नेतृत्व में हजारों लोग जंतर-मंतर पर पहुंच गए हैं और शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी NEET-UG पेपर लीक समेत विभिन्न परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं, जबकि पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी है।

अभिजीत दीपके के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर CJP का विरोध प्रदर्शन
google

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके सहित हजारों लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पर भीड़ लगाकर अपनी मांगों के लिए नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी “शिक्षामंत्री इस्तीफा दो” और “पीएम मोदी इस्तीफा दो” के नारे लगा रहे हैं। यह प्रदर्शन शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन भी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटा है।

CJP का आज पहला प्रदर्शन है। यह प्रदर्शन हाल ही में हुए NEET-UG पेपर लीक, CBSE, CUET और SSC-GD जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और लापरवाही के खिलाफ है।

अभिजीत आज ही सुबह करीब 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली वापस लौटे हैं। एयरपोर्ट से निकलते वक्त उनके हाथ में अंबेडकर की एक किताब भी थी, जिसे वे मीडिया के सामने दिखा रहे थे।

हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने 6 जून को होने वाले प्रदर्शन की जानकारी दी थी, जिससे जुड़ने के लिए उन्होंने लोगों से अपील भी की थी। वहीं, इस प्रदर्शन में सोनम वांगचुक के भी शामिल होने की बात कही गई थी।

प्रदर्शन की तस्वीरें...

प्रदर्शन के लिए मिली अनुमति..

प्रदर्शन को लेकर CJP ने कुछ गाइडलाइंस भी जारी की हैं, जिनमें लिखा है कि क्या करना है और क्या नहीं करना है।