चाचा-भतीजे से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, 5000 रुपये नगदी बरामद

मैहर जिले में चाचा-भतीजे से रीवा लौटते समय लूट की वारदात हुई, जिसमें तीन आरोपियों ने नगदी और आधार कार्ड छीन लिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 हजार रुपये बरामद किए, उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

चाचा-भतीजे से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, 5000 रुपये नगदी बरामद
google

मैहर जिले में देहात पुलिस ने लूट के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रेनू मिश्रा के नेतृत्व में की गई है।

जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त 2025 को फरियादी अशोक पटेल अपने भतीजे राहुल पटेल के साथ रीवा से 25 हजार रुपये लेकर वापस लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे रिगरा पुलिया के पास तीन आरोपियों ने उन्हें रोककर मारपीट की और नगदी सहित आधार कार्ड लूट लिया।

मामले की रिपोर्ट थाना देहात में दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर पुलिस ने सिद्धार्थ उर्फ अनिकेत पटेल, जितेंद्र उर्फ सुखेन्द्र पटेल और आशीष उर्फ आशुतोष पटेल को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की राशि में से 5 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

SATNA: प्रेमी ने प्रेमिका के पति को जान से मारा,नाना ने नातिन को पीटकर खेत में फेंका

मध्यप्रदेश के अमरपाटन में 23 वर्षीय युवक राजभान कोल की हत्या अवैध संबंधों के चलते कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी के प्रेमी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं।

पुलिस के मुताबिक, राजभान कोल 3 अप्रैल की शाम को एक फोन कॉल आने के बाद घर से निकला था, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसकी लाश गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पड़क्का इंडस्ट्रियल एरिया में मिली। शव पर चेहरे, गले और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका पुख्ता हो गई...पूरी खबर पढ़ें