भोपाल: शाहपुरा लेक के पास कार खंभे से टकराई, चालक को अचानक आया हार्ट अटैक

भोपाल में शाहपुरा लेक के पास कार चालक को अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया।

भोपाल: शाहपुरा लेक के पास कार खंभे से टकराई, चालक को अचानक आया हार्ट अटैक

भोपाल। राजधानी के शाहपुरा लेक के पास शुक्रवार को एक हादसा हो गया। चलती कार के चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

कार (नंबर MP 02 AV 7999) सामान्य गति से जा रही थी, तभी चालक की तबीयत बिगड़ गई। नियंत्रण खोने के बाद कार सीधे खंभे से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को तुरंत अस्पताल भिजवाया। कार चालक की मौत की खबर है लेकिन अबी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।