BHOPAL: लव जिहाद का मामला, पीड़िता को न्याय दिलाने मुस्लिम संगठन आया आगे

भोपाल में एक छात्रा ने युवक पर हिंदू नाम बताकर दोस्ती, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने के बाद धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

BHOPAL: लव जिहाद का मामला, पीड़िता को न्याय दिलाने मुस्लिम संगठन आया आगे

भोपाल: राजधानी में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। जिसमें गर्भवती हुई पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए और आरोपियों पर कार्यवाही करवाने के लिए मुस्लिम संगठन सामने आया है। मुस्लिम त्यौहार कमेटी नाम के संगठन के पदाधिकारियों ने आज पीड़िता के साथ मीडिया से चर्चा करते हुए पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि,अगर जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई, तो सीएम निवास का घेराव करेंगे।

गर्भवती होने के बाद शादी से मुकरा आरोपी

दरअसल भोपाल के कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ एक मुस्लिम युवक ने आशीष पांडे हिंदू नाम बताते हुए साजिश के तहत दोस्ती की पीड़िता के अनुसार उसने दोस्ती के दौरान शादी करने का झांसा देते हुए लगातार उसके साथ संबंध बनाए।और गर्भवती होने के बाद शादी के टालमटोली करने लगा कुछ समय बाद पीड़िता को उसके मुस्लिम होने की जानकारी लगी जिसमे पीड़िता को उसका असली नाम आशिफ रजा मालूम चला इस बीच आरोपी और उसके साथियों ने पीड़िता को घमकाना शुरू किया। और रखैल के रूप में साथ रहने का दवाब भी डाला।

पीड़िता को न्याय दिलाने मुस्लिम त्यौहार कमेटी आई सामने

आरोपियों ने पीड़िता को एसिड तक डालने की धमकी दी है, तब पीड़िता थाने पहुंची और हिंदू संगठनों की मदद से आरोपी आशिफ रजा और धमकी देने वाले उसके साथियों के खिलाफ इसी वर्ष मार्च माह में महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़िता का आरोप है, पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।और आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहे हैं। ऐसे में अब पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुस्लिम त्यौहार कमेटी के पदाधिकारी सामने आए हैं।

पुलिस कमिश्नर बोले- आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित

ऐसा बताया जा रहा है कि, भोपाल में यह लव जिहाद का ऐसा पहला मामला है, जिसमे मुस्लिम संगठन आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे आए हैं।पीड़िता के अनुसार, इस घिनौनी साजिश में आसिफ के दो दोस्त शाहजेब खान और शेफ शेख भी शामिल हैं। पूरे मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सिंह ने कहा कि टीम बना दी गई है, आरोपियों की तलाश की जा रही है, इसमें एक आरोपी भोपाल का और दो आरोपी बिहार के रहने वाले हैं, जल्द गिरफ्तारी करेंगे।