Dewas:अवैध शराब को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी

अवैध शराब और नशे के खिलाफ कांग्रेस ने आबकारी कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जिला आबकारी अधिकारी ने सभी आरोपों को निराधार बताया।

Dewas:अवैध शराब को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी

देवास: अवैध शराब और नशे के खिलाफ कांग्रेस ने आबकारी कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान “आबकारी अधिकारी मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए और विभाग पर अवैध शराब को संरक्षण देने के आरोप लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने तख्तियों पर “नशे में उड़ता देवास” और “चुल्लू भर पानी में डूब मारो” जैसे नारे लिखकर अपना विरोध जताया।

शहर में बिक रही अवैध शराब -जितेंद्र सिंह गौड़

पूर्व युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने आरोप लगाया कि शहर में गली-गली अवैध शराब बेची जा रही है और आबकारी विभाग द्वारा डायरी सिस्टम के जरिए केस बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई होती है, जबकि मुख्य शराब ठेकेदारों पर कोई केस नहीं बनता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा बंद किए गए अहाते आज भी चालू हैं, जो मस्जिद, कॉलेज और गुरुद्वारे जैसे संवेदनशील स्थानों के पास संचालित हो रहे हैं। चेतावनी देते हुए पूर्व युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

आबकारी अधिकारी ने आरोपों को बताया निराधार

जिला आबकारी अधिकारी मनीष खरे ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि चिन्हित स्थानों पर पहले भी कार्रवाई की गई है और आगे भी नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। रुपये लेने और डायरी सिस्टम के आरोपों को उन्होंने पूरी तरह गलत बताया और कहा कि आबकारी विभाग किसी भी डायरी को मान्यता नहीं देता तथा सभी शराब दुकानें लाइसेंस के अनुसार संचालित हैं।