CM डॉ. मोहन यादव का इंदौर-उज्जैन दौरा, करोड़ों के विकास कार्यों की मिलेगी सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज 29 दिसंबर का दिन पूरी तरह व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री इंदौर और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे,
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज 29 दिसंबर का दिन पूरी तरह व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री इंदौर और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उज्जैन शहर को 129 करोड़ 36 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। यह कार्यक्रम नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा नाना खेड़ा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री Utkarshujjain.com पोर्टल लॉन्च करेंगे। साथ ही, कौशल सेतु इंडस्ट्री-लेड स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और प्रोजेक्ट स्वाध्याय का डिजिटल शुभारंभ भी किया जाएगा।
सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे भोपाल से प्रस्थान कर इंदौर जिले के ग्राम चित्तौड़ा पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और जनसंपर्क करेंगे। चित्तौड़ा में कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे उज्जैन के लिए रवाना होंगे और 2:25 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।
उज्जैन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्रीय विकास को गति देने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:55 बजे उज्जैन से रवाना होकर 5:40 बजे भोपाल पहुंचेंगे। इसके पश्चात शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के साथ ही दिनभर के कार्यक्रमों का समापन होगा।
pushpendra 
