सांडों की भिड़ंत से सड़क पर मचा हड़कंप,15 मिनट तक चलती लड़ाई का वीडियो वायरल

मैहर जिले के अमरपाटन में आवारा पशुओं का आतंक। सतना चौराहे पर 2 सांडों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी।

सांडों की भिड़ंत से सड़क पर मचा हड़कंप,15 मिनट तक चलती लड़ाई का वीडियो वायरल

मैहर। जिले के अमरपाटन में आवारा पशुओं का आतंक एक बार फिर सामने आया है। शनिवार रात करीब 8 बजे सतना चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो सांड आपस में भिड़ गए। दोनों सांडों की लड़ाई करीब 15 मिनट तक चलती रही, जिसके कारण मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस दौरान कुछ वाहन भी उनकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद डंडों और पानी की मदद से सांडों को अलग कर भगाया, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आए दिन हादसे और जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।