20 घंटे भूखी रहती हैं एक्ट्रेस, 51 साल की सोनाली का फिटनेस सीक्रेट
51 साल की सोनाली बेंद्रे ने अपनी फिटनेस का राज बताते हुए कहा कि वह रोज 18–20 घंटे इंटरमिटेंट फास्टिंग करती हैं और दिन में सिर्फ 2 या डेढ़ बार हेल्दी खाना खाती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे 51 साल की हो चुकी हैं, लेकिन इस उम्र में भी उन्होंने अपनी फिटनेस और लुक्स से लोगों को हैरान कर रखा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फिटनेस रूटीन साझा की है। सोनाली ने बताया कि इस फिगर के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और उनका टफ रूटीन है, जिसे वह रोजाना फॉलो करती हैं।

उन्होंने अपना फिटनेस सीक्रेट रिवील करते हुए बताया कि वह हर रोज 18 से 20 घंटे बिना कुछ खाए यानी इंटरमिटेंट फास्टिंग करती हैं। वह अपना पूरा दिन लगभग बिना कुछ खाए बिताती हैं। उन्होंने बताया कि वह दिन में बहुत कम खाती हैं। दिन का ज्यादातर समय बिना कुछ खाए बिताती हैं। उन्होंने खाने का रूटीन फिक्स कर रखा है और वह उसी तय समय पर ही खाना खाती हैं।

एक्ट्रेस ने बताया कि वह दिन में 2 बार या सिर्फ डेढ़ बार खाना खाती हैं और प्लेट में भी कम खाना रखती हैं। उन्हें हर थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाना पसंद नहीं है। वह कम, लेकिन सोच-समझकर सिर्फ हेल्दी खाना ही खाती हैं। उनके लिए यही तरीका उनकी फिटनेस का राज है।

सोनाली ने बताया कि हर किसी की बॉडी अलग टाइप की होती है। ऐसे में अपनी डाइट को अपनी बॉडी के अकॉर्डिंग ही रखना चाहिए। वही डाइट अपनानी चाहिए, जो आपके शरीर और लाइफस्टाइल के लिए सही हो।
बता दें कि सोनाली कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी लड़ाई लड़ चुकी हैं। 2018 में उन्हें स्टेज 4 मेटास्टैटिक कैंसर हुआ था। न्यूयॉर्क में लंबे इलाज के बाद उन्हें इससे मुक्ति मिली थी।


