नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना की

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली के विनय मार्ग स्थित हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उनके कार्यों और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, जनकल्याण और वैश्विक पहचान के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना की
google

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को विनय मार्ग स्थित हनुमान जी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके कार्यों और नेतृत्व की प्रशंसा की।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में बीते 12 वर्ष विकास, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए अभूतपूर्व रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इन वर्षों में एक क्षण भी विश्राम नहीं किया और जनता की सेवा को ही अपना सर्वोच्च कर्तव्य माना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आम आदमी, किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में अनेक जनहितकारी योजनाएं लागू की गईं, जिनसे करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री को दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि वे भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं को पहले से समझकर योजनाएं तैयार करते हैं और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में अधोसंरचना विकास की नई इबारत लिखी गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित प्रधानमंत्री के लिए सर्वोपरि है और वे देश की जनता के प्रति संवेदनशील तथा समर्पित हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। कोविड महामारी के दौरान अनेक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराना और अंतरराष्ट्रीय संकटों के समय सहायता पहुंचाना भारत की वैश्विक भूमिका को दर्शाता है।

शिवराज सिंह चौहान ने हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहने की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश, समाज और विश्व के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है।