शाजापुर लॉ कॉलेज में 332% तक फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का विरोध, कुलपति को भेजा शिकायत पत्र

LL.B. छात्रों पर फीस बढ़ोतरी का बोझ: SC/ST की फीस 2313 से बढ़कर 10 हजार रुपए हुई, OBC/जनरल की फीस 6713 से बढ़कर 12 हजार रुपए हुई

शाजापुर लॉ कॉलेज में 332% तक फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का विरोध, कुलपति को भेजा शिकायत पत्र

शाजापुर से रिपोर्टर मनीष कुमार।

Shajapur। शासकीय विधि महाविद्यालय, शाजापुर में अध्ययनरत LL.B. फर्स्ट, सेकंड और थर्ड ईयर के छात्रों ने प्रवेश के बाद अचानक फीस बढ़ाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। इस संबंध में सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलपति को महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से छात्रों ने एक शिकायती आवेदन भेजा है।

SC/ST की फीस 10 हजार, OBC/जनरल की 12 हजार 

छात्रों का कहना है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के समय महाविद्यालय ने SC/ST वर्ग के विद्यार्थियों की फीस 2313 रुपए और OBC/जनरल वर्ग के विद्यार्थियों की फीस 6713 रुपए तय की थी। इसी आधार पर उन्होंने दाखिला लिया।

लेकिन प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिना किसी सूचना के महाविद्यालय ने SC/ST विद्यार्थियों की फीस 10 हजार रुपए और OBC/जनरल विद्यार्थियों की फीस 12 हजार रुपए कर दी। इससे SC/ST वर्ग की फीस में करीब 332% और OBC/जनरल वर्ग की फीस में करीब 79% की बढ़ोतरी हो गई।

अचानक फीस बढ़ोतरी से छात्रों पर आर्थिक भार पड़ा

छात्रों ने पत्र में कहा है कि अधिकांश छात्र सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं, जिन पर इस अचानक बढ़ोतरी से आर्थिक भार पड़ा है। उनका कहना है कि प्रवेश के बाद उसी सत्र में मनमाने ढंग से फीस बढ़ाना उचित नहीं है और यदि यह वृद्धि बिना सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के की गई है तो इसकी वैधता की जांच होनी चाहिए।

छात्रों ने कुलपति से मांग की है कि बढ़ाई गई फीस पर पुनर्विचार कर पूर्व निर्धारित शुल्क फिर से लागू किया जाए, बढ़ी हुई फीस की वसूली पर रोक लगाई जाए और फीस वृद्धि से जुड़ा आदेश विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाए। छात्रों ने विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए जल्द उचित निर्णय लेगा।