पिकनिक मनाने आए युवक की वॉटरफॉल में डूबने से मौत
रीवा जिले के इटमा वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने आए प्रयागराज निवासी युवक मोहम्मद तनवीर की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




