T-20 Wrld Cup Final: भारत की न्यूजीलैंड पर शानदार जीत, सीएम ने कहा- हमारे खिलाड़ी विश्व के सर्वश्रेष्ठ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम को T-20 का चैंपियन बनने की टीम और देशवासियों को बधाई दी.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम को T-20 का चैंपियन बनने की टीम और देशवासियों को बधाई दी. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैच देखने के बाद मैच के विजयी पल में खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारत इस विजय का हकदार था.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं. वे वर्ल्ड चैम्पियन की खेले, एक बार फिर यह सिद्ध हो गया है कि अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र प्रेम के भाव के साथ खेलते हुए खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल होते हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम, विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम है। T-20 World Cup 2026 की हमारी चैंपियन टीम को बहुत-बहुत बधाई...#TeamIndia #T20WorldCup #MenInBlue #Final #T20WorldCup2026final#INDvsNZ pic.twitter.com/T1lX8bidGJ
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 8, 2026
साल 2024, लगभग 2 साल पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हरा कर वर्ल्ड कप जीता था. आज न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने क्रिकेट के इतिहास में फिर से गौरवशाली पल जोड़ दिया है. यह बहुत हर्ष और गर्व का क्षण है.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों ने भी जिस राष्ट्र प्रेम का परिचय दिया और खिलाड़ियों का प्रोत्साहन किया है. वो बेमिसाल है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को भी श्रेष्ठ खिलाड़ियों के चयन के लिए हार्दिक बधाई दी है. डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंडया, अर्शदीप, किशन और संजू सैमसन और टीम के सभी खिलाड़ियों ने अच्छे खेल के साथ सूझबूझ का परिचय दिया है.
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि-
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिकेट सहित सभी खेलों और खिलाड़ियों का हौसला निरंतर बढ़ाया है. भारत के जांबाज, प्रतिभाशाली और राष्ट्र का मान बढ़ाने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों को पूरा राष्ट्र बधाई दे रहा है.
shivendra 
