मऊगंज में आज होगा भव्य दशहरा समारोह: रावण दहन के साथ श्री हनुमान लीला नाट्य रहेगा मुख्य आकर्षण
मऊगंज के सिंचाई विभाग कॉलोनी मैदान में दशहरा उत्सव आज, विधायक प्रदीप पटेल होंगे मुख्य अतिथि
मऊगंज से राजेंद्र पयासी की रिपोर्ट।
मऊगंज में विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर आज 20 अक्टूबर को सिंचाई विभाग कॉलोनी मैदान में भव्य दशहरा समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में परंपरागत रावण दहन के साथ ही श्री हनुमान लीला नाट्य की मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी, जो इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी।
आयोजन में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे और पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल करेंगे।

दशहरा समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं। जिला प्रशासन ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार दशहरा समारोह में शामिल होकर रावण दहन और श्री हनुमान लीला नाट्य की सांस्कृतिक प्रस्तुति का आनंद लें।
Varsha Shrivastava 
