मऊगंज जिले को बड़ी उपलब्धि: सीएम हेल्पलाइन निपटान में प्रदेश के टॉप-5 में शामिल
मऊगंज ने सुशासन और शिकायत निवारण के क्षेत्र में बेहद जरूरी उपलब्धि हासिल की है.
Mauganj News: मऊगंज ने सुशासन और शिकायत निवारण के क्षेत्र में बेहद जरूरी उपलब्धि हासिल की है. सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के आधार पर जारी प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग में मऊगंज जिले ने द्वितीय समूह के 27 जिलों में टॉप-05 में स्थान प्राप्त किया है. सोमवार को जारी इस रिपोर्ट में जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘A ग्रेड’ दिया गया है. यह सफलता जिले में शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक निराकरण के प्रयासों का परिणाम है.

कलेक्टर के नेतृत्व से मिली सफलता
कलेक्टर संजय कुमार जैन के प्रभावी मॉनिटरिंग और नेतृत्व के चलते मार्च माह में प्राप्त कुल 4260 शिकायतों में से जिले ने 82.45 वेटेज स्कोर हासिल किया. वहीं, संतुष्टिपूर्ण निराकरण में जिले को 49.84 वेटेज स्कोर प्राप्त हुआ. इस उपलब्धि में पंचायत और ग्रामीण विकास, गृह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व और ऊर्जा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ‘A ग्रेड’ हासिल किया.
कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए निर्देश दिए हैं, कि शिकायतों के निराकरण में और अधिक संवेदनशीलता और तत्परता अपनाई जाए, ताकि जिले की रैंकिंग में और सुधार किया जा सके. उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम है, और शिकायतों का समय पर समाधान ही आमजन का विश्वास मजबूत करता है. इस दिशा में निरंतर प्रयास जरूरी हैं.
shivendra 
