BHARAT करेगा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी
भारत बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा. 17 सालों के बाद भारत को ये मौका मिला है. इससे पहले साल 2009 में हैदराबाद में ये टूर्नामेंट हुआ था. दूसरी बार है जब भारत इसकी मेजबानी करेगा. 1 सितंबर को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने मेजबान शहर के रूप में नई दिल्ली के नाम का ऐलान किया.

See You Soon, Delhi!
— DD News (@DDNewslive) September 1, 2025
The BWF World Championships will return to India after 17 years in August 2026, with the National Capital set to host the landmark 30th edition????
Get ready to cheer for India’s finest and witness the rise of future stars, live from the stands????????✨… pic.twitter.com/1aSPe7t7ba
पेरिस में हुई घोषणा
ये घोषणा फ्रांस के पेरिस शहर में हुए 29वें संस्करण के समापन समारोह में हुई. इस मौके पर बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के अध्यक्ष Khunying Patama Leeswadtrakul, और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी संजय मिश्रा मौजूद थे.

पेरिस में आयोजित हुई बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025
पेरिस में आयोजित हुए बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 का समापन 31 अगस्त को हुआ. इस टूर्नामेंट में भारत ने सिर्फ एक मेडल जीता. टॉप देश चीन रहा, जिसने 2 गोल्ड समेत कुल 6 मेडल अपने नाम किए. जापान ने 1 गोल्ड समेत कुल 3 मेडल जीते. मलेशिया, साउथ कोरिया और डेनमार्क ने 2-2 मेडल जीते. थाईलैंड, कनाडा, फ्रांस, भारत और इंडोनेशिया ने 1-1 पदक जीता.

भारत ने जीता एक मेडल
भारत के लिए पुरुष डबल में सात्विक राज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने ब्रोंज मेडल जीता, जो टूर्नामेंट में भारत का एकमात्र पदक है.