Sidhi कांग्रेस को मजबूत करना मेरा संकल्प. राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कर रहे हैं काम. बोले जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह

सीधी कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करना उनका संकल्प है. उन्होंने राहुल गांधी और वरिष्ठ नेताओं के संरक्षण में संगठन को मजबूत करने की बात कही.

Sidhi कांग्रेस को मजबूत करना मेरा संकल्प. राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कर रहे हैं काम. बोले जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह

दीपक मिश्रा

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने संगठन को लेकर अपनी प्राथमिकताओं पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करना उनका संकल्प है और इसी उद्देश्य के साथ वह लगातार जिले में काम कर रहे हैं.

ज्ञान सिंह ने कहा कि उन्हें आदरणीय राहुल भैया (राहुल गांधी) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन एवं संरक्षण प्राप्त है. उनके निर्देशन में जिले में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का प्रयास लगातार जारी है.

उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जा रहा है. उनका कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों के बीच पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने का काम कर रहे हैं.

जिला अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में भी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम किया जाएगा. उनका लक्ष्य जिले में कांग्रेस को और सशक्त बनाना है.

ज्ञान सिंह ने यह बातें सीधी न्यूज़ के संवाददाता दीपक मिश्रा से विशेष बातचीत के दौरान कहीं. बातचीत में उन्होंने संगठन, कार्यकर्ताओं की भूमिका और भविष्य की रणनीति पर भी अपने विचार साझा किए.