पेयजल संकट को लेकर जनपद सदस्य और अध्यक्ष ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन
सिंगरौली के बैढ़न जनपद क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में पेयजल संकट गहराने पर जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पत्र सौंपकर तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की। हैंडपंप और सबमर्सिबल सूखने से ग्रामीण परेशान हैं, ऐसे में टैंकरों के जरिए पानी उपलब्ध कराने और जरूरी निर्देश जारी करने की मांग उठाई गई है।

