भोपाल: गुफा मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, हनुमान प्रार्थना एवं चालीसा कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल के लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हनुमान प्रार्थना, चालीसा कार्यक्रम और सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिसके बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

 भोपाल: गुफा मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, हनुमान प्रार्थना एवं चालीसा कार्यक्रम में हुए शामिल
google

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को लालघाटी स्थित गुफा मंदिर पहुंचे। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित हनुमान प्रार्थना एवं चालीसा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सहभागिता की।

इस दौरान गुफा मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पाठ में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। उन्होंने भगवान हनुमान की महाआरती में भाग लेकर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा भी मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए।