Balaram Krishi Mahotsav : शिवपुरी को कृषि का सिरमौर बनाने का संकल्प, CM बोले- किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस
Balaram Krishi Mahotsav : मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में फार्मर आईडी बनाने का अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत सरकारी दल किसानों तक पहुंचेंगे और उनकी फार्मर आईडी तैयार कराने में मदद करेंगे।
Balaram Krishi Mahotsav : शिवपुरी। ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के तहत शिवपुरी में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली से वर्चुअली जुड़कर कार्यक्रम में किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार और किसान मिलकर शिवपुरी जिले को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए किसानों को नई तकनीक और आय के नए साधनों से जोड़ना जरूरी है।
हम सब मिलकर शिवपुरी जिले को कृषि का सिरमौर बनाएंगे...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 22, 2026
‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत आज शिवपुरी में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में दिल्ली से वर्चुअली जुड़कर किसानों से संवाद किया।
प्रदेश में फार्मर आईडी बनवाने का अभियान शुरू किया गया है। शासकीय दल किसानों के पास जाकर उनकी… pic.twitter.com/1Cn2EXX8Ip
किसानों के घर पहुंचकर बनाई जाएगी फार्मर ID
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में फार्मर आईडी बनाने का अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत सरकारी दल किसानों तक पहुंचेंगे और उनकी फार्मर आईडी तैयार कराने में मदद करेंगे। इस पहल का उद्देश्य किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है। किसानों से भी अपील की गई है कि वे अभियान में सहयोग करें और अपनी जानकारी उपलब्ध कराकर फार्मर आईडी बनवाएं।

पारंपरिक खेती के साथ आय के नए साधन अपनाने की अपील
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों से केवल पारंपरिक फसलों पर निर्भर नहीं रहने की अपील की। उन्होंने बागवानी, डेयरी फार्मिंग, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे क्षेत्रों को भी अपनाने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री यादव के मुताबिक, इन गतिविधियों से किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी के रास्ते खुल सकते हैं। खेती के साथ दूसरे आयवर्धक क्षेत्रों को जोड़ने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने में मदद मिलेगी।

टीकमगढ़ में CM ने लिया लस्सी का स्वाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में नागरिकों और स्थानीय लघु व्यवसायियों से भी मुलाकात की। उन्होंने स्थानीय बाजार में पहुंचकर लोगों से सहज बातचीत की और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री एक लस्सी की दुकान पर पहुंचे और वहां पारंपरिक लस्सी का स्वाद लिया। उन्होंने दुकान संचालक से आत्मीयता से बातचीत की और स्थानीय कारोबार से जुड़े अनुभव भी जाने।


