बहनों ने बांधी मुख्यमंत्री को राखी, Balaghat में CM मोहन ने की 225 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा
नक्सल प्रभावित बोंदारी में विकास की नई सुबह, CM मोहन यादव ने किया ग्रामीणों से संवाद; बालाघाट के सर्वांगीण विकास के लिए 225 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की
Balaghat, 29 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने आज जिले के पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे ग्राम कोरका-बोंदारी पहुंचकर ग्रामवासियों से संवाद किया। सीएम ने सार्वजनिक मंच पर बैठकर क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की आवश्यकताओं पर चर्चा की।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, सांसद भारती पारधी, मंत्री संपतिया उइके, स्थानीय विधायक संजय उइके और मधु भगत, सरपंच सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विकास की नई सुबह, मुख्यमंत्री का ग्रामीणों से संवाद
मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने ग्रामीणों से चर्चा के दौरान पशुपालन को बढ़ावा देने, आवास सुविधा, पोषण आहार के उपयोग की आदत विकसित करने के लिए जन-जागरूकता अभियान, वन विभाग के सहयोग, चिकित्सा और शिक्षा सुविधाओं सहित रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन सुविधाओं को क्षेत्र में बेहतर ढंग से स्थापित करने और शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

बालाघाट में नक्सल से विकास की ओर बढ़ा कदम
मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने कहा कि नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में अब सुरक्षा के साथ विकास और विकास के साथ रोजगार को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाने तथा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे ग्रामों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए। स्थानीय संसाधनों और संभावनाओं के आधार पर पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, वन आधारित आजीविका और अन्य रोजगारपरक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए।

225 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की
सीएम Dr. Mohan Yadav ने बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से 225 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक एवं मूलभूत अधोसंरचना को मजबूत किया जाएगा। सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों सहित रोजगार और आजीविका के अवसरों का विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बालाघाट अब नक्सल से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि क्षेत्र में स्थायी शांति के साथ सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिले सहित प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बालाघाट में मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav का बहनों के प्रति स्नेह और आत्मीयता का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। सीएम ने भी बहनों के इस आत्मीय स्नेह को भावपूर्वक स्वीकार करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहनों से आत्मीय संवाद किया और कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का भी पर्व है।

Varsha Shrivastava 
