अशोकनगर: नाबालिगों के धर्मांतरण मामले में 10-10 हजार के 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार
अशोकनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। नाबालिगों के धर्मांतरण मामले में 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार।
अशोकनगर। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन में अशोकनगर पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं के धर्मांतरण जैसे गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। विशेष जांच दल ने भोपाल से 10,000-10,000 रुपये के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना पिपरई के अंतर्गत 16 अप्रैल 2026 को नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने, दुष्कर्म और जबरन निकाह की कोशिश का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस संबंध में अपराध क्रमांक 103/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट, म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और SC-ST एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विशेष जांच दल और गिरफ्तारी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने एसडीओपी अशोकनगर विवेक शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। इससे पहले इस मामले में एक विधि विवादित बालक और जस्सी किन्नर की गिरफ्तारी हो चुकी थी, लेकिन मुख्य आरोपी फरार थे। पुलिस टीमों ने भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार दबिश दी। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी अल्तमश कुरैशी (19 वर्ष) और आहद उर्फ आहत शेख (19 वर्ष) को भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
ये खबर भी पढ़ें - अशोकनगर: नाबालिगों के धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्रवाई,..
Varsha Shrivastava 
