राजगढ़ में बस और ट्रक में टक्कर 29 यात्री हुए घायल 1 की मौत

राजगढ़ में इंदौर से आगरा जा रही बस और ट्रक में टक्कर 29 यात्री हुए घायल 1 की मौत

राजगढ़ में  बस और ट्रक में टक्कर 29 यात्री हुए घायल 1 की मौत

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ के करनवास थाना क्षेत्र में आजाद पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रक और बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 29 यात्री घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ब्यावरा सिविल अस्पताल में डायल 108 और 112 की मदद से भर्ती कराया गया। यहां से करीब 24 घायलों को रेफर किया गया। हादसे में एक 35 वर्षीय युवक की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बस इंदौर से आगरा जा रही थी। जब हादसा हुआ तब सभी यात्री नींद में थे।

70 से 80 यात्री थे सवार

हादसे के वक्त बस में करीब 70 से 80 यात्री सवार थे। जिसमें से 29 यात्री घायल हो गए। इसके साथ ही बिजिलपूरा थाना दूरसडा जिला दतिया निवासी कल्लू उर्फ परमानंद पिता छक्की लाल राजपूत उम्र 33 वर्ष की मौत हो गई। जिसे पीएम के लिए ब्यावरा सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखा गया।

करनवास थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-52 पर पचोर ब्यावरा मार्ग पर रात 3:40 पर हंस बस क्रमांक AS01-OC-2691 इंदौर से आगरा जा रही थी। इसी दौरान करनवास के समीप सड़क पर खड़े ट्रक क्रमांक UP 93BT 4907 से बस टकरा गई।

नींद खुली तो मची चीख-पुकार

जब हादसा हुआ तो बस में सवार अधिकतर यात्री नींद में थे। हादसे के दौरान जैसे ही बस टकराई तो बस में सवार यात्रियों की नींद खुली और हादसे को देख चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति रही। रास्ते से दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हटाया गया है।

हादसे में घायल यात्री

हादसे में कोल्हापुर निवासी अक्षय, छत्तीसगढ़ निवासी मधुबाला, भिंड निवासी अंकित, मुरैना निवासी किरणशर्मा, सतीश शर्मा, शिवपुरी निवासी गंधर्व सिंह, जलेसर उत्तर प्रदेश निवासी निशांत मित्तल, देवास निवासी सचिन सेन, गोविंदपुरी दिल्ली निवासी सूरज जोशी, अजय जोशी, मथुरा निवासी राजूप्रजापति, बजरंगगढ़ महाराष्ट्र निवासी बलराम, पलानिया निवासी श्री कृष्णा जाटव, मुरैना निवासी आदित्य, दुर्गावती, इंदौर निवासी मयूर सिंह, पंकज, भिंड निवासी अविनाश, ग्वालियर निवासी ऋषि, सागर, विशाखा, धीरज, शुभम, अनिरुद्ध, शंकरलाल, अब्बास, सहित 8 वर्षीय बालक वेदांत घायल हो गया है। इस हादसे में गंभीर 24 लोगों को उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर किया गया है।