मऊगंज: पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा आदिसरई महादेवन मंदिर परिसर
मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने आदिसरई में महादेवन मंदिर स्थल का किया निरीक्षण

बता दें कि ग्राम पंचायत गढ़वा के ग्राम आदिसरई में स्थित महादेवन मंदिर के कुंड की मान्यता है। यहां लोग श्रावण महीने में भगवान शिव को जलाभिषेक करने आते हैंय़ श्रावण माह में यहां मेला भी लगता है। मान्यता यह भी है कि एक नाग देवता भगवान का सर्वप्रथम दर्शन करने आते थे। सुबह-सुबह जब लोग यहां आते है, तो उन्हें भी नाग देवता के दर्शन होते है।
एक और विचित्र बात है कि कुंड में होने के बावजूद शिवलिंग बरसात में ढक तो जाती है, लेकिन डूबती कभी नहीं। अत्यधिक बारिश में भी अब तक शिवलिंग को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यहां वर्ष में 12 महीने शिवलिंग के ऊपर बूंद बूंद पानी टपकता रहता है। स्थानीय लोगों के साथ मऊगंज, सीधी सहित रीवा जिले के लोगों की कुंड और मंदिर स्थल पर विशेष आस्था है।
Varsha Shrivastava 
