Kinnar Aghori Video : जलती चिता से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस; अघोरी महिला से पूछताछ
Kinnar Aghori Video : जीवाजीगंज थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं और वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।
Ujjain Kinnar Aghori Video : मध्यप्रदेश। उज्जैन में जलती चिता से मानव मांस निकालकर खाने वाली किन्नर अघोरी काली उर्फ नंद गिरि के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की। नंद गिरि के खिलाफ शव के साथ छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है।
वहीं, FIR दर्ज होने के बाद नंद गिरि ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें वह विरोध करने वालों को सामने आने की चुनौती और धमकी देती नजर आ रही है। कह रही है कि वह मारने के लिए भी तैयार है। मामला उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र स्थित चक्रतीर्थ श्मशान का है।
जीवाजीगंज थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं और वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब पुलिस जांच में वीडियो की वास्तविकता और चिता के साथ हुई कथित छेड़छाड़ को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर सभी की नजर है।
ये है पूरा मामला
दरअसल, बीते दिनों सोशल मीडिया पर उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट से एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में काली उर्फ नंद गिरि हाथ में तलवार लिए दिखाई देती हैं। वीडियो में वह इंसान को खाने की बात करती नजर आती हैं। इसके बाद वह चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता के पास पहुंचती हैं। वह कुछ मंत्र बोलने के बाद तलवार को चिता के अंदर डालती दिखाई देती हैं। पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें।

