केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2025 के लिए पुलिस सेवा पदकों की घोषणा की

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2025 के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी साहसिक, सराहनीय    सेवाओं के लिए सम्मानित करने का ऐलान किया है

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2025 के लिए पुलिस सेवा पदकों की घोषणा की

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2025 के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी साहसिक, सराहनीय    सेवाओं के लिए सम्मानित करने का ऐलान किया है. चयनित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्री का अति-उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा.

इस अवसर पर सभी चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी गई है और आशा व्यक्त की गई है कि वे भविष्य में भी देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति इसी समर्पण भाव से कार्य करते रहेंगे.