Mauganj कलेक्टर के मार्गदर्शन में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
रेडक्रॉस द्वारा आयोजित नि:शुल्क शिविर में 130 से अधिक का परीक्षण, विशेषज्ञों ने किया परीक्षण, बांटीं दवाएं
मऊगंज से राजेंद्र पयासी की रिपोर्ट।
Mauganj कलेक्टर Sanjay Kumar Jain के मार्गदर्शन में Indian Red Cross Society ने हाईवे स्थित चाक ओवरब्रिज के समीप रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में Rewa से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 130 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाएं वितरित की।

शिविर में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ Dr. Manoj Indulkar, नेत्र रोग विशेषज्ञ Dr. Eva Turki और नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ Dr. Pallavi Indulkar ने मरीजों की जांच कर विभिन्न रोगों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। बीपी, शुगर, आंख और ENT से जुड़ी सामान्य बीमारियों के मरीजों को मौके पर ही उपचार सुझाए गए।
कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के बीएमओ Dr. S.D. Kaul अपने स्वास्थ्य अमले के साथ उपस्थित रहे। रीवा रेडक्रॉस सोसाइटी से Sanjay Shukla, पैरामेडिकल स्टाफ और मेडिसिन विभाग के कर्मचारी भी सहयोग में जुटे रहे। रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य दूरदराज के ग्रामीण और जरूरतमंद नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

आयोजित शिविर में Indian Red Cross Society जिला शाखा Mauganj के चेयरमैन एडवोकेट Pradeep Singh Sengar, प्रदेश प्रतिनिधि Suryamani Shukla, सचिव Prakash Chaurasia, नईगढ़ी तहसील अध्यक्ष Umashankar Tripathi, Raju Singh Sengar, Narendra Bahadur Singh,सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं, क्षेत्रवासियों ने भी शिविर को लेकर उत्साह दिखाया।
Varsha Shrivastava 
