मऊगंज कलेक्टर एक्शन मोड में, तीन आदतन अपराधी जिलाबदर,एक साल के लिए जिले से निष्कासित

Mauganj Collector in Action Mode: मऊगंज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय कुमार जैन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। कलेक्टर ने जिले के तीन आदतन अपराधियों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की है।

मऊगंज कलेक्टर एक्शन मोड में, तीन आदतन अपराधी जिलाबदर,एक साल के लिए जिले से निष्कासित

रिपोर्टर- राजेंद्र पयासी, मऊगंज

Mauganj Collector in Action Mode : मऊगंज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय कुमार जैन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। कलेक्टर ने जिले के तीन आदतन अपराधियों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत यह आदेश जारी किया है। अपराधियों की लगातार आपराधिक गतिविधियों और क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा पर पड़ रहे असर को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

तीन आदतन अपराधियों पर हुई कार्रवाई

जिलाबदर किए गए तीन अपराधियों में योगेंद्र प्रसाद मिश्रा, पिता रामलाल मिश्रा, उम्र 32 वर्ष, निवासी पहाड़ी, थाना शाहपुर; जितेंद्र सिंह उर्फ लहरउ, पिता हीरालाल सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम गनिगवां, थाना शाहपुर; और राजेश वर्मा उर्फ शशिकांत वर्मा, पिता अयोध्या प्रसाद वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम शाहपुर, थाना नईगढ़ी शामिल हैं।

एक साल के लिए जिले से बाहर

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय कुमार जैन ने तीनों आदतन अपराधियों को एक वर्ष की अवधि के लिए मऊगंज जिले की राजस्व सीमा से निष्कासित करने का आदेश दिया है। साथ ही उन्हें 48 घंटे के भीतर मऊगंज के अलावा पड़ोसी जिलों रीवा और सीधी की राजस्व सीमाओं से भी बाहर जाने के निर्देश दिए गए हैं।