MIC सदस्य ने पकड़ी कालाबाजारी, 18 टन सरकारी राशन का चावल जब्त

MIC सदस्य ने पकड़ी कालाबाजारी, 18 टन सरकारी राशन का चावल जब्त

Indore। सरकारी राशन की कालाबाजारी के शक में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर करीब 18 टन सरकारी राशन का चावल ले जा रहे एक ट्राले को पकड़ा गया। मौके पर पहुंचे नगर निगम के MIC सदस्य Manish Sharma 'मामा' ने पुलिस और खाद्य विभाग को सूचना दी, जिसके बाद ट्राले को गांधी नगर थाने पहुंचाया गया। फिलहाल, पुलिस और खाद्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

अवैध तरीके से ले जा रहे थे सरकारी राशन का चावल 

दरअसल, बुधवार रात गांधी नगर क्षेत्र में बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक ट्राले में बड़ी मात्रा में सरकारी राशन का चावल अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं ने ट्राले को रोक लिया और इसकी जानकारी नगर निगम के MIC सदस्य Manish Sharma 'मामा' को दी। इसके बाद पुलिस और खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान ट्राले से करीब 18 टन यानी 600 से 700 कट्टे सरकारी राशन का चावल बरामद किया गया। ट्राले को जब्त कर गांधी नगर थाने ले जाया गया है।

सरकारी राशन की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह चावल इंदौर से Dhar होते हुए Gujrat ले जाया जा रहा था। MIC सदस्य Manish Sharma ने कहा कि सरकारी राशन की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसी सूचनाओं पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल, पुलिस ट्राला चालक से पूछताछ कर रही है, वहीं खाद्य विभाग चावल की सप्लाई और इसके पीछे जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच में जुटा हुआ है।