आरोन में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन: SDM मंजूषा खत्री ने तैयारियों का लिया जायजा
आरोन में 16 अक्टूबर को लगेगा जन विश्वास अभियान शिविर, आम लोगों की समस्याओं का होगा समाधान
आरोन से गौरव शर्मा की रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 16 अक्टूबर को आरोन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंजूषा खत्री ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम मंजूषा खत्री ने शिविर के आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
शिविर के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण, विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई और शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।
अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिविर को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य जन विश्वास अभियान के माध्यम से आमजन को शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को सरल बनाना है।
Varsha Shrivastava 
