मऊगंज की बेटी का स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में चयन

मऊगंज की बेटी ने रचा इतिहास सुमेदा की निवेदिता का स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में चयन

मऊगंज की बेटी का स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में चयन

राजेंद्र पयासी मऊगंज: जिले की माटी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया है। नईगढ़ी जनपद के ग्राम सुमेदा की बेटी कु. निवेदिता शुक्ला का चयन विश्व की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका में दो वर्षीय एमबीए पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। निवेदिता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से ही मेधावी छात्र के रूप में पहचान बनाई। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी कानपुर से अर्थशास्त्र में एमएस की उपाधि प्राप्त की है। निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।

उच्च शिक्षा हेतु निवेदिता राजा भोज विमानतल से अमेरिका के लिए हुईं रवाना

निवेदिता एक शिक्षित और संस्कारित परिवार से आती हैं। पिता प्रमोद शुक्ला मध्यप्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर हैं, दादा आनंद प्रसाद शुक्ला कृषि विभाग में सहायक संचालक पद से सेवानिवृत्त हैं तथा नाना हीरामणि शर्मा मत्स्य विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह सफलता मऊगंज ही नहीं, बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।